गुरुवार, 5 जुलाई 2012


सुबह होती है,शाम होती है
जिंदगी तमाम होती है.
बहुत लोग निराशा में ही जीवन बिता देते हैं उनके लिये निराशा ही जीवन है.आप लाख कहते रहो पर कि उनका जीना जीना नहीं है पर अगर वे कहते हैं हमारे लिये निराशा ही जीवन है तो आप अपनी आशा का कितना रंदा चलाओगे उन पर ?तो महाराज पहले तो मेरा यह बयान नोट किया जाये कि आशा ही जीवन है यह बात पूरी तरह सच नहीं है.जीवन में आशा के अलावा भी बहुत कुछ होता है.
यह तो हुआ मंगलाचरण.अब यह बतियाया जाये कि आशा है क्या ? हम बहुत पहले कह चुके हैं कि आशा हमारी पत्नी का नाम नहीं है. पर उस समय हम यह बताना छोड़ दिये थे कि आशा कौन है -किसका नाम है?तो अब वह बताने के प्रयास किया जाये.
आशा स्त्रीलिंग है.खूबसूरत है.आकर्षक है.बिना किसी उम्र-लिंग के भेदभाव के सबकी चहेती है.जीवन को अगर संसद कहा जाये तो आशा मंत्रिमंडल है.जीवन अगर कोई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है तो आशा वह शेयरधारक है जिसके पास इस कंपनी के सबसे ज्यादा शेयर हैं.जीवन अगर कोई गाड़ी है तो आशा उसकी ड्राईवर.जीवन अगर कोई इंजन है तो आशा उसका ईंधन.
आशा का स्थान बहुत जरूरी है जीवन में.बहुत कुछ होता है जीवन में जब मनचाहा नहीं होता.निराशा होती है.ऐसे समय में आशा एक संजीवनी होती है जिससे जीवन फिर उठ खड़ा होता है.आशा वह बतासा है जो जीवन के मुंह में घुल कर कड़वाहट दूर करता है.मिठाई में केवड़े की सुगन्ध की तरह है आशा की महक .

शनिवार, 30 जून 2012


LOVE


--------------------------------------------------------------
लौट जाती है दुनिया गम हमारा देखकर,
जैसे लौट जाती हैं लेहरें किनारा देखकर,
तू कान्धा न देना मेरे जानाज़े को ऐ दोस्त,
कही फ़िर जिंदा न हो जाऊं तेरा सहारा देख कर.
-----------------------------------------------
बनो सहारा बे-सहारों के लिए,
बनो किनारा बे-किनारों के लिए,
जो जीये अपने लिए तोः क्या जीये,
जी सको तोः जियो हजारो के लिए.
-------------------------------------------
हमको बताया था उन्होंने एक बार,
की उनको सिर्फ़ उजाले ही भाते हैं,
कहीं वो डर न जायें अंधेरे में,
इस लिए रौशनी के लिए हम दिल जलाते हैं,
--------------------------------------------
लबो पे आज उनका नाम आ गया,
प्यासे के हाथ में जैसे जाम आ गया,
डोले कदम तो गिरा उनकी बाहों में जाकर,
आज हमारा पीना ही हमारे काम आ गया.
---------------------------------------------
बड़ी आसानी से दिल लगाये जाते हैं,
पर बड़ी मुश्किल से वादे निभाए जाते हैं,
ले जाती है मोहब्बत उन राहो पर,
जहा दिए नही दिल जलाए जाते हैं.
--------------------------------------------------
भुला कर हमें वो खुश रह पाएंगे,
साथ में नही तो मेरे जाने के बाद मुस्कुरायेंगे,
दुआ है खुदा से की उन्हें कभी दर्द न देना,
हम तो सह गए पर वोह टूट जायेंगे .
----------------------------------------------------
येः आईने से अकेले में गुफ्तगू क्या है,
जो मैं नहीं तो फिर यह तेरे रूबरू क्या है,
इसी उम्मीद पे काटी है ज़िन्दगी मैंने,
वोः काश पूछते मुझसे के आरज़ू क्या है.
-----------------------------------------------------
ख्वाबों और ख़्यालों का चमन सारा जल गया,
ज़िंदगी का नशा मेरा धुआ बन कर उड़ गया...
जाने कैसे जी रहे है, क्या तलाश रहे है हम,
आँसू पलकों पर मेरी ख़ुशियों से उलझ गया...
सौ सदियों के जैसे लंबी लगती है ये ग़म की रात,
कतरा कतरा मेरी ज़िंदगी का इस से आकर जुड़ गया...
मौत दस्तक दे मुझे तू, अब अपनी पनाह दे दे,
ख़तम कर ये सिलसिला, अब दर्द हद से बढ़ गया...
-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-

LOVE


एक वादा.........
A boy and a girl loved each other,
Unfortunately the boy died. . . .
After death he said to the girl

"एक वादा था तेरा हर वादे के पीछे,
तू मिलेगी मुझे हर दरवाज़े के पीछे,
पर तू मुझे रुसवा कर गई,
एक तू ही न थी मेरे जनाजे के पीछे".

इतने में लड़की की आवाज़ आई,
She said . . . . .
एक वादा था मेरा हर वादे के पीछे,
मैं मिलूंगी तुझे हर दरवाज़े के पीछे,
पर तुने ही मूड़ के न देखा,
एक और जनाज़ा था तेरे जनाज़े के पीछे......
-------------------------------------------------------------

मंगलवार, 20 सितंबर 2011

JEEVAN MANTRA

सबसे बड़ा गुरुमंत्र है अपने राज किसी से भी शेयर न करे , यदि आप अपने राज अपने तक नहीं रख सकते है ,तो यह भूल ही जाये की कोई और भी उन्हें छुपाकर ही रखेगा , इससे आप खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारेंगे .
जैसे ही डर करीब आने लगे उस पर हमला करके ख़तम कर दे .

CONFIDENCE

जो व्यक्ति हर समय संग्राम से जूझने के लिए तैयार रहता है , जो संकट की आग से बच निकलना जानता है ,जो अपनी बड़ी से बड़ी उलझन को सुलझाने के लिए शक्ति निरंतर संचित करता रहता है उसे कौन पराजित कर सकता है ,
आत्मविश्वास और आत्मबल ये दोनों हमेसा हमारे अन्दर से आते है , इन्हें बाहर खोजने की आवश्कता नहीं होती है , किसी भी व्यक्ति में ललक और आत्मविश्वास से एकाग्रता आती है , जिस व्यक्ति में आत्मविश्वास होता है वह दूसरो का भी विस्वास जीत लेता है, यदि हमें सफलता चाहिए तो सबसे पहले हमें अपने आप में सहनशीलता व् आत्मविश्वास पैदा करना आना चाहिए .

सोमवार, 19 सितंबर 2011

OPPERTUNITY

आप के और मेरे कई ऐसे मित्र है जिन्होंने अपने जीवन में कोई उल्लेखनीय सफलता नहीं पाई है , उनके मुंह से हम अधिकतर सुन सकते है ,की उन्हें यह काम करने का अवसर नहीं मिला, सच तो यह है दोस्तों की उनकी जिंदगी में अवसर तो कई आये पर वे अवसर को पहचान न सके , क्योकि अवसर हमेशा काम का लबादा ओड़कर हमारे पास आता है , जो उसे पकड़ लेता है वह सफल हो जाता है और जो नहीं पकड़ पाता है वह वही पर उसका इंतजार करता रहता है .                                                                                                                           प्रत्येक मनुष्य के जीवन में अवसर तो अनगिनत आते है , हम एक जगह बैठ कर अवसर का इंतजार नहीं कर सकते है ,अवसरों का कोई बाज़ार नहीं होता है , की जहा पर सारे अवसर इकट्ठे हो , अवसर तो पैदा किया जाता है ,                                                                                                                                एक सफल  व्यक्ति वही होता है जो किसी भी दिशा में जाकर अवसर को खोजे क्योकि अवसर इंतजार की कोई विषय वस्तु नहीं है , अवसर तो पैदा करने की वास्तु है , किसी भी काम में आप एक अवसर ज़रूर ले , क्योकि हमारा जीवन भी एक चांस है , जो व्यक्ति सबसे आगे जायेगा वह वाकई में आगे बढना चाह रहा है .
 जो व्यक्ति अवसरों का निर्माण करते है उनकी मांग हर जगह होती है , अवसर की इंतजार आदत बन जाती है , इससे कठिन काम की तम्मना ख़तम हो जाती है 
ज्यादातर लोग अपना आधा समय उन कामो की इच्छा कर ने में बिता देते है जितने समय में वे उसे हासिल कर सकते थे .
अवसर को ज्यादातर लोग चुक जाते है क्योकि वह लबादा ओढ़े रहता है और काम जैसा दिखाई देता है .
                                                                                                                                     रंजीत मिश्रा